श्रीराधा-कृष्ण भक्ति, हरि नाम संकीर्तन, राधा नाम संकीर्तन और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था है।
हमारा उद्देश्य श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं और उनके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। इसी भावना से विभिन्न स्थानों पर हरि नाम संकीर्तन, राधा नाम संकीर्तन, कृष्ण लीला तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भारत के साथ विदेशों के विभिन्न स्थानों पर भी कृष्ण लीलाओं और संकीर्तन के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके माध्यम से वहाँ रहने वाले लोगों को भारतीय संस्कृति, सनातन परम्पराओं और श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।
संस्था सामूहिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राओं का आयोजन करती है। श्रद्धालु तीर्थों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन करते हैं।
SKON का संकल्प है कि यात्राओं के माध्यम से विश्व भ्रमण कराने के साथ-साथ श्रीहरि संकीर्तन से लोगों को भक्ति, संस्कार और संस्कृति से जोड़ा जाए।
श्रीराधा-कृष्ण भक्ति की यह परम्परा भारत से संसार के विभिन्न स्थानों तक पहुँचे और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें - यही हमारा प्रयास है।